गोला गोकर्णनाथ को जाम से मिलेगी राहत, बाईपास ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू।गोला विधायक अमन अरविंद गिरी के लगातार प्रयासों से गोला गोकर्णनाथ को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। नवीन बाईपास पर लंबे समय से प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।ओवरब्रिज निर्माण शुरू