#गुना - सांदीपनि विद्यालय गुना में बच्चों को करियर मार्गदर्शन हेतु करियर काउंसिलिग का आयोजन किया गया
सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा संदीपनी विद्यालय गुना में प्राचार्य श्री आशीष टांटिया के मार्गदर्शन में आज कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री बी एस मीना ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार, निजी क्षेत्र में रोजगार और शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया । उन्होंने केंद्र स्तर पर आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाएं -UPSC,SSC,IBPS,NEET,JEE,RRB,CLAT अग्निवीर एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाएं MPPSC,ESB आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी से अपनी रुचि अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें, उसी अनुरूप प्लान बनाकर कठोर परिश्रम करें। यदि आपमें जुनून है,लगन है तो निश्चित रूप से सफल हो सकते हो।
म.प्र. सरकार युवाओं को रोज़गार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रही हैं। निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए जिले में निर्धारित दिवस पर युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उसका लाभ उठाएं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित स्किल इंडिया योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि कौशल विकसित करें।
कैरियर मार्गदर्शन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जॉब के लिए जागृत करने का रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित आईटीआई प्राचार्या सुश्री श्वेता कुशवाह ने छात्रों प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी देते हुए स्किल बढ़ाने के लिए टिप्स देते हुए कहा कि रोज समाचार पत्र पढ़ने की आदत डाले,समाचार सुनकर अपडेट रहे, जिज्ञासा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं करियर के प्रति सजग होने के लिए SWOT एनालिसिस करते हुए लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यक है । साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं को उद्योग के क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा,कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक व कार्यक्रम समन्वयक श्री गिरजेश स्वामी ने किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
Guna, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026