शामली: झिंझाना व शामली कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 12, 2026 रविवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना झिंझाना व शामली कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे 3 वारंटी अभियुक्तों के रूप में गांव खेड़ी खुशनाम निवासी शिवकुमार व चंद्रपाल और मोहल्ला राजोवाला शामली निवासी आजाद को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।