देवसर: विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए
प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं से वंचित व्यक्तियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान प्रारंभ किया गया है ।अभियान का मकसद केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभ कराना है। यह तभी संभव होगा जब योजनाओं की जानकारी लोगों को हो तथा प्रभावी क्रियान्वयन हो।