ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ: नवांशहर में बड़ा हत्याकांड नाकाम, पूर्व सरपंच मर्डर केस का भी हुआ खुलासा
नवांशहर पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अदालत परिसर में हत्या की साजिश रची थी, साथ ही 3 अक्टूबर को लुधियाना में पूर्व सरपंच नवतेज सिंह की हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया है।