खंडवा: अब नहीं डराएंगे बाईग्राम, भैरोघाट और चोरल घाट! इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सफर होगा सुपरफास्ट
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित इंदौर - इच्छापुर (शाहपुर) हाईवे का काम तेजी से चल रहा है। इस हाईवे पर तेजाजी नगर इंदौर से बलवाड़ा के बीच 33.4 किमी मार्ग में सबसे कठिन तीन घाट सेक्शन हैं। इन्हीं घाटों पर एनएचएआई नई तकनीक से तीन जगह पहाड़ों का सीना चीरकर सुरंगों (टनल) के जरिए राह निकाल रहा है।