अनूपपुर: किसानों के प्रदर्शन से शहर में लगा लंबा जाम, मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारें, लोगों को हुई परेशानी
गेहूं खरीदी, बिजली सप्लाई और सिंचाई समस्याओं को लेकर किसानों ने जिला मुख्यालय में विशाल रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान तिरंगा और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने समर्थन मूल्य, खाद-बीज उपलब्धता और बिजली कटौती जैसे मुद्दों को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों