अशोकनगर जन अभियान परिषद द्वारा संचालित बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिला यातायात कार्यालय पहुंचे इन विद्यार्थियों ने न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा, बल्कि सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।