गोपालगंज: नगर थाना पुलिस ने एक हफ़्ते में 12 शराब तस्करों को गिरफ़्तार किया, 250 लीटर शराब जब्त की, कार्रवाई तेज: सदर एसडीपीओ
नगर थाना की पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए बीते एक सप्ताह में 12 शराब तस्कर को गिरफ्तार की है। इस दौरान पुलिस ने 250 लीटर शराब को भी जब्त किया है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने शुक्रवार की शाम पांच बजे दी। उन्होंने बताया कि नए साल को देखते हुए छापेमारी की जा रही है।