गोपालगंज: चैनपट्टी से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 16 लीटर शराब को किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी से नगर थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 16 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मौके से एक बाइक को भी जप्त किया है। वहीं गिरफ्तार दोनों तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे दी है।