गोपालगंज: मानिकपुर गांव में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में पांच लोग घायल, झोपड़ी में भी लगाई गई आग
नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पड़ोस के लोगों ने पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने झोपडी में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।