गोपालगंज: जादोपुर बाईपास रोड पर दो बाइकों की टक्कर, चार युवक घायल, डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची
जादोपुर थाना क्षेत्र के जादवपुर बायपास रोड में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई और इस हादसे में चार युवक जख्मी हो गए सूचना में पा कर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने सदर अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।