गोपालगंज: नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव: पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद
बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव को नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। भाजपा इसमें मजबूती के साथ नीतीश कुमार के साथ खड़ी रहेगी। उक्त बातें सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे जदयू नेता सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कही। इस दौरान कई नेता मौजूद थे।