बहेड़ी: आगामी मोहर्रम के मद्देनजर बहेड़ी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन, नगर और क्षेत्र के ताज़ियेदार रहे मौजूद
आगामी मोहर्रम के मद्देनजर बहेड़ी कोतवाली परिसर में आज सात जून को दिन में करीब 12 बजे पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया इस मीटिंग की अध्यक्षता बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने की इस बीच बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के तमाम चौकी प्रभारी हल्का इंचार्ज के साथ नगर एवं क्षेत्र के सभी ताजियेदार ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।