मुज़फ्फरनगर: आस्था के मंदिर में बेखौफ चोरी, भगवान के सामने नाटक कर आरोपी ने कई थालियां साफ की, हाथ जोड़कर की प्रार्थना फिर उड़ाए दान
मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक अज्ञात युवक पहले भगवान के सामने हाथ जोड़कर पूजा का नाटक करता है, फिर मौका मिलते ही पूजा की थालियों से पैसे चुरा लेता है। आरोपी ने मंदिर में कई जगहों की थालियों को निशाना बनाया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।