शाहजहांपुर: जिला कारागार में ठंडे पानी की व्यवस्था, बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से लगाया गया वॉटर कूलर
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के अवसर पर जिला कारागार में बंदियों को राहत देने के उद्देश्य से आधुनिक वॉटर कूलर स्थापित किया गया। यह सराहनीय पहल जेल अधीक्षक के प्रयासों से बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से संभव हो सकी। भीषण गर्मी के दौरान यह सुविधा बंदियों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगी, जिससे उनके स्वास्थ्य और दिनचर्या पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।