नवाबगंज: बाराबंकी में मौसम ने अचानक ली करवट, तेज बारिश से सड़कें जलमग्न, किसानों को नुकसान की आशंका
बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।सोमवार सुबह 9 बजे ही आसमान में घने काले बादल छा गए और मूसलाधार बारिश के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहनों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।