चांदवा: बरवाटोली में जंगली हाथियों का आतंक, दो घर तोड़े, परिवारों में दहशत
चंदवा प्रखंड क्षेत्र के बरवाटोली पंचायत अंतर्गत जमुआरी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्रवार देर रात जमकर उत्पात मचाया है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की आधी रात गांव में घुसे हाथियों ने दो घरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।