राघोगढ़: सूचना, जिले के आंगनबाड़ी केंद्रो का समय बदला, नए निर्धारित समय से होगा आंगनबाड़ी केंद्रो का संचालन
गुना जिले में हीट वेव के चलते अप्रैल 2026 में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रो को सुबह 8:00 से सुबह 11:00 तक संचालन के आदेश दिए गए थे। 9 जुलाई को जारी नए आदेश में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग दिनेश चंदेल ने बताया, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पुनः पूर्व निर्धारित समय अनुसार संचालित होंगे।