गायघाट: लक्ष्मण नगर से लापता युवक 15 दिन बाद मिला, अपने अभिरक्षा में रखा पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव से लापता युवक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास मिला। उसे रविवार दोपहर एक बजे में पुलिस बरामद कर थाने पहुंची। लापता युवक लक्ष्मण नगर गांव के गोविंद कुमार बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या बीएड प्रवेश परीक्षा देने के लिए 31 मई को गया था। वहां से फिर बेगूसराय में तीन दिनों तक परीक्षा दिया।