अररिया: परमान सभागार में दम की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, 87 मामलों की हुई सुनवाई
Araria, Araria | Apr 10, 2026 सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनकी क्रम