बांका: जमदाहा मोड़ के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत
Banka, Banka | Jun 16, 2026 जिले के जमदाहा मोड़ के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार लगभग 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मृतका की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के रोझाबरण गांव निवासी वीणा देवी, पति सुरेश यादव के रूप में की गई है।