कटंगी: आगरवाड़ा में विधायक निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय से लोहे की चोरी, यात्री परेशान
विधानसभा क्षेत्र कटंगी-खैरलांजी की ग्राम पंचायत आगरवाड़ा में मुख्य सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से अज्ञात चोरों ने लोहे के एंगल और चद्दरें चुरा लीं। चोरी के बाद प्रतीक्षालय जर्जर हालत में पहुंच गया है और बैठने की व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है। मजबूरी में यात्रियों को धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 4 वर्ष पूर्व तत