जसवंतनगर: ग्राम भैसान में आम के पेड़ को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, जसवंतनगर थाना पुलिस से की गई शिकायत
भैसान निवासी सुधीर व बीपी सिंह तथा जनवेद व बुलबुल एक ही खेत के हिस्सेदार हैं। आरोप है कि पेड़ बेचने के बाद हिस्सेदारी को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने मजदूरों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने छेड़छाड़ की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।