सांगानेर: CM भजनलाल शर्मा ने PM नरेंद्र मोदी की अपील पर अपने काफिले से आधी गाड़ियां हटाई, पांच गाड़ियों के साथ पहुंचे एयरपोर्ट
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिजूलखर्ची रोकने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने अपने स्वयं के सुरक्षा काफिले में वाहनों की संख्या में भारी कटौती कर दी है। सीएम के काफिले में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड सहित 14-16 गाड़ियां शामिल रहती है।