बाह में UGC कानून के विरोध में गुरुवार को सवर्ण समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “UGC काला कानून” के नारे लगाते हुए गुरुवार शाम 4 बजे बाह उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और उपजिलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि UGC का यह कानून समाज के हितों के खिलाफ है,