आगरा: लालऊ पुल के नीचे से लूट की घटना में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को लालऊ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है, दरअसल थाना मलपुरा पर पीड़ित के द्वारा सूचना दी गई थी कि वह अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर सो रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके कान पर तमंचा रखकर ट्रैक्टर ट्राली व मोबाइल फ़ोन लूट लिया।