आगरा: युवक के साथ मारपीट और अपहरण की घटना में संलिप्त अभियुक्त को रोहता चौराहे के पास से किया गया गिरफ्तार
आगरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, दरअसल बीते दिनों एक युवक के साथ मारपीट की गई थी, और जबरदस्ती उसे गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया गया था, इस घटना में संलिप्त अभियुक्त को रोहता चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से 2 कार, 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।