आगरा: भारत-बांग्लादेश के मैच को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया विरोध, पिच खोदने के लिए आगरा से ग्वालियर के लिए रवाना
ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट मैच को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने आगरा में जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, इस दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता फावड़ा और कुदाल लेकर आगरा से ग्वालियर के लिए मैच की पिच को खोदने के लिए रवाना हो गए हैं, अखिल भारत हिंदू महासभा का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं।