अनूपपुर: जैतहरी-जमुना मार्ग निर्माण में लापरवाही, मुरूम की जगह मिट्टी डालने से सड़क बनी कीचड़ का तालाब
जैतहरी-जमुना स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आई है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क पर मुरूम बिछाने के बजाय मिट्टी का पटाव कर दिया गया, जिससे हल्की बारिश के बाद पूरी सड़क कीचड़ और मलवे में तब्दील हो गई है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।