धमतरी: एक युवक ने पांच बार आत्महत्या की कोशिश की, छठे बार में चली गई जान
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के गोकुलपुर वार्ड निवासी बसंत साहू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसने 7 अप्रैल को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया है।