विष्णुगढ़: दारू में हाथी का खौफ, एक अकेला हाथी, दर्जन भर गांव और दहशत की रातें; क्षेत्र में हाई अलर्ट
दारू में हाथी का खौफ, एक अकेला हाथी, दर्जन भर गांव और दहशत की रातें; क्षेत्र में हाई अलर्ट। दारू के बासोबार एवं आसपास के जंगलों में एक अकेले जंगली हाथी की मौजूदगी ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से यह हाथी लगातार रिहायशी इलाकों और खेतों में घुसकर तबाही मचा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।