गुना नगर: शहर की सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के विरुद्ध सड़क पर उतरी पुलिस ने की कार्यवाही, नियम पालन का दिया संदेश
गुना शहर में यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने सड़क पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर कार्यवाही की। 2 जुलाई को यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप ने कहा, जगत होटल गुरुद्वारा रोड ममता डेरी लाहोटी मार्ग व्यस्त क्षेत्र में निरीक्षण कर अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों मैं लॉक लगाकर कार्यवाही की। दुकानदार हाथ ठेला संचालक वाहन चालक आम नागरिकों से नियम पालन की अपील की।