बिक्रम: दतियाना विष्णु मंदिर की सुरक्षा बढ़ेगी, डीएम ने दिए होमगार्ड तैनाती और सीसीटीवी लगाने के निर्देश
Bikram, Patna | Jun 14, 2026 बिक्रम के दतियाना स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार की सुबह 11 बजे भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार और पटना जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष रजनीश कुमार ने पटना डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने बताया कि पिछले वर्ष मंदिर से अष्टधातु निर्मित भगवान विष्णु की बहुमूल्य प्रतिमा चोरी हो गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई