जांजगीर: पुलिस कार्यालय में हंगामा करने वाले युवक को गिरफ्तार, स्टाफ से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की, सिटी कोतवाली की कार्रवाई
जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से अनावश्यक विवाद अश्लील गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, पंकज कुमार चौबे निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, एसपी कार्यालय जांजगीर पहुंचा।