चैनपुर: चैनपुर पुलिस ने कंकारी के युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
चैनपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के कंकारी निवासी मनीष कुमार पाल उर्फ सोनू पाल पिता कुलदीप पाल के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने रविवार शाम 6:00 बजे इसकी पुष्टि की।