हज़ारीबाग: हजारीबाग में झारखण्ड +2 शिक्षक संघ का प्राचार्य पद सृजन हेतु घोषित आंदोलन का आगाज
सरकारी +2 विद्यालयों में प्राचार्य पद सृजन के मांग को लेकर झारखण्ड +2 शिक्षक संघ ने राज्यव्यापी आंदोलन प्रारंभ किया है। जिसके तहत राज्य के सभी प्लस टू विद्यालयों में कार्यरत सभी पीजीटी, प्रयोगशाला सहायक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। तथा हज़ारीबाग़ जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से प्रधान शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपा।