मोकामा: जमीनी विवाद में डबल मर्डर केस की महिला अभियुक्त की जेल में संदिग्ध मौत, PMCH में तोड़ा दम
Mokameh, Patna | Apr 11, 2026 मोकामा के चर्चित डबल मर्डर केस में जेल में बंद महिला अभियुक्त बुद्धों देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार करीब ढाई बजे जानकारी सामने आई कि जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल से PMCH रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।