तिलक नगर थाना की पुलिस टीम ने एक वांटेड ऑटो लिफ्ट को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रोहित उर्फ गोली के रूप में हुई है, यह तिलक नगर का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो स्कूटी को बरामद किया है। यह बदमाश पहले से 23 आपराधिक वारदातों में शामिल रह चुका है, और दिल्ली पुलिस का घोषित बीसी है।