राजौरी गार्डन: सुभाष नगर: पुलिस ने 1 शातिर ऑटो लिफ्टर को पकड़ा, कर चुका था 7 से ज़्यादा वारदातें
राजौरी गार्डन थाना की सुभाष नगर पुलिस चौकी की टीम ने इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अजय सिंह उर्फ कीटाणु के रूप में हुई है, यह सुभाष नगर का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी को बरामद किया है। यह बदमाश पहले से 7 से ज्यादा आपराधिक वारदातों में शामिल भी रह चुका है।