राजौरी गार्डन: हरी नगर: गश्त के दौरान 2 वाहन चोर गिरफ्तार, स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद
हरी नगर थाना की पुलिस टीम ने इलाके में गश्त के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। जिनकी पहचान मोहम्मद साहिल और भारत उर्फ कारण के रूप में हुई है। यह दोनों रजनी एनक्लेव और वेस्ट पंजाबी बाग के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है। यह कार्रवाई हरी नगर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में की गई है।