राजौरी गार्डन: तिलक नगर: एक धातु वाहन चोर गिरफ्तार, पहले 5 वारदातों को दे चुका था अंजाम
तिलक नगर थाना की पुलिस टीम ने इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान, मिली एक खुफिया जानकारी के आधार पर 1 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अंकित शर्मा के रूप में हुई है, यह उत्तम नगर का रहने वाला है। यह बदमाश पहले से पांच मामलों में शामिल रहा है। महावीर नगर से विकासपुरी जाने वाली सड़क पर ट्रैप बेचकर इसको पकड़ने में कामयाबी पाई है।