राजौरी गार्डन: तिलक नगर में 2 लाख पौधे लगाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण के लिए साथ आएं
तिलक नगर MLA सरदार जनरल सिंह ने आज क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस साल 2 लाख पौधे लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए DMS पार्क, डी ब्लॉक अजय एंक्लेव और शहीद स्मृति उद्यान पार्क, तिलक विहार में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। मानसून का यह मौसम वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है, और इस अवसर पर निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।