बेगूसराय: बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को नारेपुर बाजार के निकट से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को नारेपुर बाजार के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बछवाड़ा थाना में पिछले दिनों एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को नारेपुर बाजार के निकट सकुशल बरामद कर लिया.