सिद्धमुख: सिद्धमुख क्षेत्र के गांव से राजगढ़ सीम लेने गई 24 वर्षीय विवाहिता लापता, राजगढ़ थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज
अनुसंधान अधिकारी महेन्द्र सिंह पूनियां एएसआई ने बताया कि सिद्धमुख क्षेत्र के एक गांव से सीम लेने की कह कर 31 मार्च को लापता हुई विवाहिता की उम्र 24 साल,रंग सांवला, बदन पर महरूम रंग का सलवार सुट तथा पैरो मे जुती पहनी हुई है, जिसका कद करीबन 5 फुट है। उन्होने बताया कि इस संबन्ध में किसी को कोई जानकारी मिले तो राजगढ थाने के टेलीफोन न. 01559-222035 पर सुचित करें।