सरई: सरई, बरगवां तथा निवास मंडलों की कार्यकारिणी घोषित, जिलाध्यक्ष के अनुमोदन के बाद हुई घोषणा
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के मंडल बरगवां, सरई तथा निवास के मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह के अनुमोदन तथा प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद अपनी बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित कर दी है। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार मंडल अध्यक्ष बरगवां मकरध्वज प्रताप सिंह ने रमाशंकर बैस, दीपक तिवारी, राम सिंह बैस, जगदीश साहू, मनोज कुमार बैस, ममता भुजवा को उपाध्यक्ष