सरई: सिंगरौली: वकील साइबर ठगी से बचे, ठग ने अश्लील वीडियो का आरोप लगाकर मांगे ₹19 हजार, पुलिस में शिकायत
सिंगरौली जिले के सरई इलाके में एक वकील बाबूलाल जायसवाल आज एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार होने से बच गए। अपनी जागरूकता और त्वरित कार्रवाई से उन्होंने ना सिर्फ खुद को ठगी से बचाया, बल्कि पुलिस को भी सतर्क कर दिया।एडवोकेट बाबूलाल जायसवाल ने बताया कि आज शाम उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह अश्लील वीडियो देखते हैं। इस