सरई: रीवा-सिंगरौली स्लीपर बस पलटी, 40 यात्री घायल, गंभीर घायल सीधी रेफर, ड्राइवर को झपकी आने से हादसे की आशंका
रीवा से सिंगरौली जा रही राधा वल्लभ ट्रांसपोर्ट की स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 1 बजे की है।बस रात 10 बजे रीवा से रवाना हुई थी और सुबह 6 बजे सिंगरौली पहुंचनी थी। हादसा सरई थाना क्षेत्र के निगरी निवास के पास गोपद नदी के निकट हुआ