बारां: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु की बारां के छजावा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर हुई मौत
Baran, Baran | Dec 22, 2025 खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। घटना बारां जिले के छजावा रेलवे स्टेशन के पास की है। छत्तीसगढ़ निवासी नागेश्वर यादव रिश्तेदारों के साथ ट्रेन से खाटूश्याम के दर्शन करने गए थे। ट्रेन से अपने गांव लौट रहे थे। सफर के दौरान मृतक ट्रेन के गेट पर बैठा था। इसी दौरान छजावा रेलवे स्टेशन के पास संतुलन बिगडा और नीचे गिर गया।