नजीबाबाद: तहसील नजीबाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें दर्ज, 2 का मौके पर किया गया निस्तारण
तहसील नजीबाबाद में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर रणविजय, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद आशुतोष राम प्यारे जैसवाल एवं क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।
10:00 से 2:00 बजे तक जनसुनवाई की गई।